इन तस्वीरों को तो आपने देखा ही होगा। वैसे तो कांग्रेस के "दिग्गी राजा" दिग्विजय सिंह के कारनामों की खबरों से पूरा बाजार भरा रहता है, ऐसा ही एक कारनामा कुछ साल पहले हुआ था। और यह था उनकी प्रेम कहानी को लेकर। ये प्रेम कहानी है 72 साल की दिग्विजय सिंह और 48 साल की अमृता राय की।
कहानी कुछ यूं है कि वर्ष 2013 दिग्विजय सिंह की पत्नी का देहांत हो गया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह काफी अकेले रहने लगे, हो सकता है कि इस उम्र में उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध ना हो लेकिन एक जीवन साथी की कमी तो खलती ही है।
यह घटना वर्ष 2014 के चुनाव के समय की है जब इन दोनों की मुलाकात एक टेलीविजन इंटरव्यू के माध्यम से हुई। उन दोनों की विचारधारा समान थी, दिग्विजय सिंह अमृता राय के ऊपर मोहित हो गए और अमृता राय भी दिग्विजय सिंह के प्रति आकर्षित होने लगी। लेकिन लोग मानते हैं कि यह प्यार कम और लालच ज्यादा था क्योंकि दिग्विजय सिंह अमीर और प्रभावशाली व्यक्ति और अमृता को यह चाहिए था।
दिग्विजय सिंह की पहली शादी से 5 बच्चे हैं। चार बेटियां और एक बेटा। जब उनके परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर और सहमति जताई।
दिग्विजय सिंह के ऊपर परिवार और पार्टी की ओर से काफी दबाव आ रहा था, शायद यही कारण है कि उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ने की सोची, लेकिन अमृता राय इस रिश्ते को तोड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं थी। उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए, अपने पति से तलाक की अर्जी भी डाल दी थी।
अभी दिग्विजय सिंह कोई फैसले पर पहुंचते, उससे पहले ही उन दोनों की कुछ अंतरंग तस्वीरें लीक हो गई। जिसके कारण पार्टी की छवि भी खराब हो रही थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह के पास शादी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। कुछ लोगों का मानना है की यह पूरा खेल अमृता राय द्वारा खेला गया था ताकि वह दिग्विजय सिंह पर शादी का दबाव डाल सकें। वर्ष 2016 में उन दोनों ने आधिकारिक रूप से शादी कर ली।