एक सिनेमाघर का मालिक महीने में कितना कमाता है? आप भी जानिए

ATN:जब भी कोई फिल्म आती है तो वह पहले सबसे पहले सिनेमाघरों में ही दिखाई जाती है। सिनेमाघरों के कुछ दिन बाद फिल्म टीवी पर आती है। लगभग 1 सिनेमाघर में तीन 3 वेन्यू होते हैं और हर 3 वेन्यू में 160 सीटें होती है। सिनेमाघर में 1 दिन में 5 शो चलते हैं। हालांकि रात के शो में ज्यादा लोग फिल्म देखने नहीं जाते हैं। अगर इस हिसाब से सिनेमाघर के मालिक की कमाई लगाई जाए तो कितनी होगी। इस पोस्ट में हम आपको उसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं



सभी सीटें फुल नहीं रहती। मुश्किल से 30% सीट ही फुल होती है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक अच्छी कमाई होती है। इसके बाद फिल्म की कमाई घट जाती है। माना कि 1 दिन में 1920 सीट में से 576 सीट फुल रहती हैं। फिल्म के टिकट की कीमत अलग-अलग होती है। प्रीमियम टिकट की कीमत 200, गोल्ड टिकट की कीमत 160, और सिल्वर टिकट की कीमत 140 होती है। इन सभी का औसत ₹170 बैठता है।


इस हिसाब से लगाया जाए तो एक सिनेमाघर का मालिक 1 दिन में 576 सीट x 176 रूपए= लगभग 1,01,300 रुपए कमाता है। इस हिसाब से सिनेमा घर का मालिक 1 महीने में 30 लाख से ज्यादा की कमाई कर सकता है।


इसके अलावा सिनेमाघरों में फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक बेचने की दुकान भी होती है। इससे सिनेमाघर के मालिक को अच्छी कमाई हो जाती है। सिनेमाघर का मालिक इससे लगभग ₹100000 महीना कमाता होगा।



हालांकि सिनेमाघर के मालिक को कर्मचारियों की सैलरी और रखरखाव का खर्चा भी देना होता है ।अगर इन सब का खर्चा 10 लाख रुपए हो और मूवी खरीदने में 10 लाख खर्च कर दे तो वह हर महीने ₹11 लाख कमाता होगा।


दोस्तों हमने काफी कम दर्शकों का हिसाब लगाया है। मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में दर्शकों की संख्या ज्यादा होती है तो सिनेमाघर के मालिक की कमाई भी ज्यादा होगी।