हम आपको बताते हैं इन दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों के बारे में

ATN:Coronavirus से जंग में केंद्र सरकार ने पहले 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन की घोषणा की थी और उसके बाद इसे बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। इस दौरान देश की आबादी अपने घरों में कैद है और इसमें उसकी मदद टीवी पर आने वाली Ramayan और Maharabharat कर रहे हैं वहीं अधिकतर लोग इंटरनेट पर वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन के इस दौर में इंटरनेट का खूब उपयोग हो रहा है और लोग तरह-तरह की चीजें सर्च कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश की जनता आखिर सर्च क्या कर रही है। हम आपको बताते हैं इन दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों के बारे में।



बीमारी से निपटने के लिए जहां लोग घरों में बंद हैं वहीं खुद को सुरक्षित रखने के लिए इंटरनेट पर इसकी जानकारी सर्च कर रहे हैं। इन दिनों कोरोना वायरस टिप्स सबसे ज्यादा 10 मिलियन बार सर्च किया गया है।



Coronavirus
इसी तरह लोगों ने इंटरनेट पर कोरोना वायरस को भी खूब ढूंढा है। इसे 5 मिलियन से ज्यादा लोग सर्च कर चुके हैं।



Lockdown Extension
Lockdown और इसके बढ़ने की चिंता भी लोगों में नजर आई है और इस वजह से Lockdown Extension को 1 मिलियन लोगों ने सर्च किया है।



Covid-19
कोरोना वायरस को Covid-19 नाम दिया गया है और लोगों ने इसकी जानकारी भी खूब हासिल करने की कोशिश की है। इसे 7 लाख सर्च मिले हैं।



Hydroxychloroquine



इस दवाई का नाम पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा और भारत से लेकर अमेरिका तक इसकी चर्चा रही। इसे इंटरनेट पर 6 लाख लोगों ने सर्च किया



Coronavirus symptoms



कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए लोगों ने इसके लक्षणों को भी खूब ढूंढा है। लॉकडाउन के दौरान Coronavirus symptoms को 5 लाख सर्च मिले हैं।



Aarogya Setu app



केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से जंग के लिए Aarogya Setu app लॉन्च की है और लोगों से इसे यूज करने की अपील की है। यही कारण है कि इस ऐप को 3.5 लाख लोगों ने सर्च किया है और 5 करोड़ से ज्यादा ने डाउनलोड।



Coronavirus prevention



Coronavirus prevention यानी इससे बचने के तरीखे भी सर्च हुए हैं और 2 लाख लोगो ने इसे ढूंढा है।



India Covid-19 tracker



इसे लगभग 1.5 लाख लोगों ने सर्च किया है।



BCG vaccine



हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की तरह BCG vaccine को भी लोगों ने जानना चाहा है और इसे 1.2 लाख से ज्यादा सर्च मिले हैं।