ATN:भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रविवार शाम तक प्रदेश में कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2090 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार शाम तक 91 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 57 हो चुकी है। इसके अलावा, राजधानी भोपाल में भी रविवार शाम तक 27 नए मामले सामने आए। शहर में भी अब तक 9 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अब तक प्रदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 103 हो चुकी है।
इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 91 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल, इंदौर में अब तक कोरोना के 1176 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि संक्रमण का शिकार होकर शहर में अब तक 57 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार, 26 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 986 मरीजों का हालत स्थिर है, तो वहीं 107 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वही, सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 198 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट
रविवार को राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। आज शाम तक शहर में कोरोना के 27 नए पॉजिटिव सामने आए। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना संक्रमण का शिकार होकर मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है। शहर को पहले ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट भी घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर द्वारा जिले को टोटल लॉकडाउन भी किया जा चुका है। फिलहाल, राहत की बात ये है कि, अब तक शहर में कोरोना संक्रमितों में से 298 मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, 104 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। तो 4 लोगों की हालत गंभीर भी बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 257 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।