मध्य प्रदेश:भिंड गोहद के किसानों से कोरोडो ठगकर फरार नटवरलाल गिरफ्तार

अकेला टाइम्स:Gwalior भिंड

———————————————————-
भिंड के गोहद से किसानों का करोड़ों का माल हड़प करने वाले धोखेबाज को पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी अरुण पुत्र राधेश्याम शर्मा दो साल पहले करोड़ों की फसल का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर 10हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गोहद थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है।