मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2715, चंबल संभाग में भी तेजी से बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार

ATN:ग्वालियर। देश में मोदी सरकार ने लॉकडाउन को और बढ़ा दिया गया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। इसके बाद भी मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2715 हो गई है। साथ ही 145 लोगों से अधिक की मौत हो चुकी हैं। इससे चंबल संभाग के लोग खासे दहशत में है, क्योकि चंबल संभाग में अब तक 31 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें ग्वालियर,शिवपुरी,श्योपुर और मुरैना के लोग शामिल हैं। हालांकि अभी चंबल संभाग के सभी जिलों में टोटल लॉकडाउन लगा हुआ है और दो जिले रेड जोन में भी आ चुके हैं। वहीं इस लॉकडाउन का सख्ती से पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जा रही है।


 



चंबल संभाग के सभी जिले और उनकी अन्य जिले से लगी सीमा को पहले ही सील कर दिया गया है। यहां आने जाने वाले सभी रास्ते पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। वहीं लोगों को घरों में ही रहने की ही हिदायत दी। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की पूरी टीम जिले के सभी गली मोहल्ले को सील करते हुए सेनेटाइज कर दिया गया है। यहां बता दें कि चंबल के मुरैना और ग्वालियर जिले रेड जोन में है। जबकि दतिया भिण्ड श्योपुर और शिवपुरी ग्रीन जोन में हैं।